फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PCPNDT's action, arrested government nurse

नर्स बनी दलाल, सरकारी अस्पताल से ही चला रही थी भ्रूण परीक्षण का खेल

Mon, 08 May 2017 01:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 May 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
PCPNDT's action, arrested government nurse
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
भ्रूण लिंग परीक्षण में अब सरकारी नर्स भी लिप्त होने लगी हैं। रविवार को हुई एक कार्रवाई में इस तरह की बात सामने आई है। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की ओर से परबतसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 47 वर्षीय नर्स शाजी जॉन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


राज्य समुचित प्राधिकारी एवं एनएचएम के मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि मुखबिर के जरिए यह सूचना मिल रही थी कि राजकीय स्वास्थ्य केंद्र परबतसर की स्टाफ नर्स शाजी जॉन गर्भ में शिशु लिंग परीक्षण करवाकर अबॉर्शन करवाने जैसी गतिविधियों में लिप्त है। चूंकि, सूचनाएं कई बार मिल चुकी थी, ऐसे में पहले सूचना की पुष्टि की गई। फिर एक डिकॉय महिला और उसके सहयोगी को बोगस ग्राहक बनाकर रविवार सुबह सरकारी अस्पताल भिजवाया। सरकारी नर्स अस्पताल में दलाल के तौर पर काम कर रही थी। उसने भ्रूण लिंग जांच करवाने का सौदा दस हजार में कर लिया।  
विज्ञापन


इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार केंद्र के पास स्थित सदा डायग्नोस्टिक लैब व डिजिटल एक्सरे सोनोग्राफी सेन्टर पर भेजा गया। वहां जांच करवाने के बाद महिला को जांच की रिपोर्ट लेकर नर्स ने सीधे अपने घर बुलाया। महिला सोनोग्राफी करवाने के बाद सीधे दलाल नर्स के घर गई। जहां नर्स ने महिला के लड़का होने की बात कही। तभी पीसीपीएनडीटी की टीम ने दलाल नर्स को दस हजार के नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मिशन निदेशक ने बताया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में गिरफ्तार दलाल नर्स नागौर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, परबतसर में वर्ष 1999 से स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed