फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Patwari trapped by acb taking bribe in alwar rajasthan

एसीबी के जाल में फंसा पटवारी, इसलिए ली रिश्वत

Wed, 13 Sep 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 13 Sep 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Patwari trapped by acb taking bribe in alwar rajasthan
आरोपी पटवारी [नीली शर्ट में] - फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने यह कार्रवाई अलवर जिले के मुंडावर इलाके में की। जहां चांदपुर ग्राम पंचायत के पटवारी सुरेंद्र सिंह को मुंडावर के अटल सेवा केंद्र में रिश्वत लेते पकड़ा। 
विज्ञापन


परिवादी विजेंद्रपाल से जमीन का इंतकाल चढ़ाने के लिए 16 हजार मांगे थे। लेकिन सौदा आठ हजार रुपए में हुआ। तब परिवादी विजेंद्रपाल ने इसकी शिकायत एसीबी में की। शिकायत का सत्यापन होने पर ट्रेप रचा। जिसमें पटवारी सुरेंद्र सिंंह ने आज दोपहर को विजेंद्रपाल को मुंडावर में बुलाया और उससे आठ हजार रुपये रिश्वत लेकर अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रख लिए। इसके बाद एसीबी ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर डिक्की में छिपा रखी रकम बरामद कर ली। यह कार्रवाई डीएसपी सलेह मोहम्मद के नेतृत्व में की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed