फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Patwari caught accepting bribe of 5000 rupees

5000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी

Mon, 30 Oct 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 30 Oct 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Patwari caught accepting bribe of 5000 rupees
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक और कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


एसीबी की यह कार्रवाई राजस्थान के टोंक जिले में इंस्पेक्टर हनुमान सिंह के नेतृत्व में की गई। वह टोंक में एसीबी चौकी के प्रभारी है। उनके मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अजय सिंह यादव है। वह टोंक जिले की निवाई तहसील में वनस्थली हल्के का पटवारी है। उसके खिलाफ वनस्थली ग्राम पंचायत के सरसड़ी रामपुरा के रहने वाले रमेश प्रजापत और शंकरलाल प्रजापत ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उन्होंने पटवार कार्यालय में परिवादी का नामांतरण खोलकर जमाबंदी की नकल प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। 
विज्ञापन


लेकिन इसकी एवज में आरोपी पटवारी अजय सिंह ने पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इस शिकायत का सत्यापन होने के बाद आज ट्रेप कार्रवाई रची और परिवादी जब रिश्वत देने घर पहुंचा तब रुपए लेते ही आरोपी अजय सिंह को एसीबी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed