{"_id":"592c03154f1c1bea53bdad33","slug":"pali-police-arrest-six-vehicle-thieves-and-three-buyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली में छह वाहन चोर और तीन खरीददार गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाली में छह वाहन चोर और तीन खरीददार गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली जिले में पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात में शामिल छह वाहन चोरों और चुराए गए वाहन खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस और पाली की स्पेशल पुलिस टीम ने किया है। गिरोह ने पाली शहर, सोजत सिटी, सोजत रोड, रोहट, बाली, रानी, पीपाड़ व बिलाड़ा से 50 से अधिक मोटरसाईकिल चोरी की वारदातें की है। इस मोटरसाईकिल गैंग का मुख्य सरगना सुरेश कुमार चौकीदार है।
पुलिस अधीक्षक पाली दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार चौकीदार उम्र 22 साल निवासी खारिया नींव, सोजत सिटी पाली, सुभाष उम्र 22 साल निवासी खारिया नींव, कालूराम उम्र 40 साल निवासी कोसाना, पीपाड़ सिटी, सेठाराम उर्फ सेठिया उम्र 20 साल निवासी चिरढ़ाणी, पीपाड़ सिटी, छोटूराम उम्र 28 साल निवासी साथिन थाना पीपाड़ सिटी, जोधपुर का है। इसके अलावा सोहनराम उम्र 35 साल निवासी झाक, बिलाड़ा जोधपुर तथा सोनाराम उम्र 28 निवासी झाक, बिलाड़ा व पप्पूराम उम्र 31 निवासी झाक, बिलाड़ा का रहने वाला है। पाली शहर में बढ़ती दुपहिया वाहन चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए आरपीएस हिमांशु जांगिड व अमरसिंह रत्नू के नेतृत्व में कोतवाली स्पेशल टीम द्वारा की गई।
एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि गिरोह के सरगना सुरेश कुमार व कालूराम चौकीदार ट्रेक्टर चोरी के केस में जमानत मिलने के बाद दुपहिया वाहन चोरी की वारदातें कर रहे है। मास्टर माइंड सुरेश चौकीदार
विज्ञापन
वारदातों में प्रत्येक वारदात में साथी बदलकर रखता है। करीब तीन माह पहले उन्होंने सादड़ी के पास से एक कार लूटी थी। आरोपी सुरेश इस केस में फरारी के बाद भी चोरी की वारदातें करता रहा है। सुरेश पिछले एक माह से पाली शहर में वाहन चोरी में सक्रिय था।