फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pali police arrest six in delhi

लोन का झांसा देकर ठगी: राजस्थान पुलिस ने छह आरोपियों को दिल्ली से अरेस्ट किया

Sat, 17 Jun 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
pali police arrest six in delhi
राजस्थान पुलिस ने बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एक करोड़ से अधिक रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। 
विज्ञापन


इस गिरोह ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में एक दर्जन से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है। राजस्थान में पाली जिले के थाना रास में मुकेश कुमार निवासी कुड़की ने मामला दर्ज कराया था कि उसकी भानजी शीतल के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने 10 लाख रुपए का लोन दिलवाने का झांसा दिया। जिसके चलते शीतल ने अलग—अलग बैंक खातों में तीन लाख 22 हजार रुपए जमा करा दिए, लेकिन लोन नहीं मिला। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस साइबर सैल की मदद लेते हुए जांच की और उसके बाद दिल्ली में अलग-अलग स्थानों लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी प्रवीण सिंह पुत्र चन्दरपाल सिंह, निवासी भगवती विहार उत्तम नगर नई दिल्ली, राजू पुत्र देवीलाल, निवासी भगवती विहार उत्तम नगर नई दिल्ली, मोहम्मद अहमद उर्फ रज्जाक उर्फ समीर पुत्र मेहंदी हसन निवासी मीर विहार मदनपुर डाबास नोर्थ वेस्ट दिल्ली, वसीम पुत्र समीम खां निवासी किराड़ी सुलेमान नगर न्यू दिल्ली, अंजनी पुत्र रामदत्त तिवारी, निवासी बलवीर विहार किराड़ी सुलेमान नगर नई दिल्ली और विवेक खण्डेलवाल पुत्र राजीव खण्डेलवाल निवासी ललिता पार्क, लक्ष्मीनगर दिल्ली को दस्तयाब किया। शनिवार को इन आरोपियों को जैतारण की अदालत में पेश कर छह दिन का रिमांड लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में इन्होंने फर्जी दस्तावेजों से खरीदी सिम से कॉल कर लोगों को लोन दिलाने का झांसा दिया और उनसे फर्जी खातों में रुपए डलवाए। ठगी की ये वारदात राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में की। इनके पास से करीब 150 मोबाइल सिम भी बरामद की है। इनसे और भी खुलासे होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed