फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   opium seized in jodhpur rajasthan, two arrested

ट्रैलर को रोककर तलाशी ली तो मिला ये नशीला सामान, छिपाकर रखा था

Wed, 24 Jan 2018 07:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
opium seized in jodhpur rajasthan, two arrested
जब्त अफीम के पैकेट - फोटो : amar ujala
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम जोधपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने एक ट्रैलर में ले जाई जा रही करीब 21 किलो 100 ग्राम अफीम को जब्त किया है। साथ ही दो अफीम तस्करों को भी गिरफ्तार कर ट्रैलर को जब्त किया है।  
विज्ञापन


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अफीम तस्करी की सूचना के बाद क्षेत्रीय निदेशक विजेंद्र सिंह के निर्देशन में संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। सूचना में मिले नंबर का आधार पर टीम ने जयपुर जिले के राजाधोक टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर बस्सी क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रैलर को रुकवा कर तलाशी ली। इस दौरान ट्रैलर में लोहे की चादरों के नीचे कुछ कट्टों में करीब 21 किलो 100 ग्राम अफीम छुपाई हुई मिली। जिस पर टीम ने ट्रैलर में सवार जोधपुर जिले के निवासी दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक में रखी अफीम को जब्त किया।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से करीब 4 हजार 990 रुपए की नगदी भी मिली है। फिलहाल टीम दोनों अफीम तस्करों से अफीम लाने और सप्लाई करने के ठिकानों के बारे में जांच पड़ताल कर रही है। जब्त की गई अफीम की बाजार कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed