{"_id":"592a90e04f1c1bed14bda8b7","slug":"one-arrested-due-to-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़मेर में सोशल मीडिया पर भीम सेना का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति भगवान की तस्वीर पर जूते मारते दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने तरह—तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। वीडियो में पीछे बैनर लगा दिखाई दे रहा है, जिसमें बाड़मेर का नाम दिख रहा है।
हिंदु देवता का अपमान करने पर जसराजसिंह निवासी बलदेव नगर बाड़मेर ने सदर थाने में जोगराज सिंह मेघवाल निवासी मूंढो की ढाणी बांद्रा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा सं.122/17 के अंतर्गत धारा 153ए और 295ए आईपीसी, 167 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.गगनदीप सिंगला मामले की गंभीरता को देखते हुए जोगराज सिंह को सदर थाने लेकर आए, जहां उसने प्रारंभिक पूछताछ में वीडियो अपलोड कर वायरल करना स्वीकार किया है। प्रथमदृष्टया वीडियो का फिल्मांकन बाड़मेर जिले में करना नहीं पाया गया, वीडियो जंतर—मंतर दिल्ली से फिल्माने की बात सामने आई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।