फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one arrested due to video viral

वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 28 May 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 28 May 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
one arrested due to video viral
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
बाड़मेर में सोशल मीडिया पर भीम सेना का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति भगवान की तस्वीर पर जूते मारते दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने तरह—तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। वीडियो में पीछे बैनर लगा दिखाई दे रहा है, जिसमें बाड़मेर का नाम दिख रहा है।
विज्ञापन


हिंदु देवता का अपमान करने पर जसराजसिंह निवासी बलदेव नगर बाड़मेर ने सदर थाने में जोगराज सिंह मेघवाल निवासी मूंढो की ढाणी बांद्रा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा सं.122/17 के अंतर्गत धारा 153ए और 295ए आईपीसी, 167 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.गगनदीप सिंगला मामले की गंभीरता को देखते हुए जोगराज सिंह को सदर थाने लेकर आए, जहां उसने प्रारंभिक पूछताछ में वीडियो अपलोड कर वायरल करना स्वीकार किया है। प्रथमदृष्टया वीडियो का फिल्मांकन बाड़मेर जिले में करना नहीं पाया गया, वीडियो जंतर—मंतर दिल्ली से फिल्माने की बात सामने आई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed