{"_id":"5a0d85c74f1c1ba7668b4626","slug":"on-the-tampering-the-victim-beaten-the-sarpanch-with-sandal-the-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर युवती ने सरपंच को सरेराह चप्पल से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ पर युवती ने सरपंच को सरेराह चप्पल से पीटा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 16 Nov 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : Demo pic
एक युवती ने सरेराह सरपंच की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। यह देख तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई और फिर जैसे-तैसे सरपंच ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले का है। यहां सूरजगढ़ पंचायत समिति के बेरला पंचायत के सरपंच वीरसिंह पर उनके ही गांव में रहने वाली एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। गुस्साई युवती ने सरेराह सरपंच की चप्पलों से पिटाई की।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में युवती ने महेंद्रगढ़ थाने में सरपंच के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज करवाया है। सरपंच की पिटाई का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल कर दिया।