{"_id":"59e60ebf4f1c1bcd538b807c","slug":"newborn-thrown-in-bushes-police-rescued-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी मां! झाड़ियों में फेंका अपना 'कलेजे का टुकड़ा', अब लड़ रहा है मौत से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसी मां! झाड़ियों में फेंका अपना 'कलेजे का टुकड़ा', अब लड़ रहा है मौत से
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 17 Oct 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ियों में से रोने की आवाज आ रही थी। देखा तो वहां कपड़े में लिपटा एक नवजात था। तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां ये बच्चा अब मौत से लड़ रहा है।
इस घटना ने एक बार फिर मां की ममता पर सवाल उठा दिया कि आखिर एक मां कैसे इतनी पत्थर दिल हो सकती है। मामला राजस्थान के अजमेर जिले के आदर्श नगर थाना इलाके का है। यहां माखुपुरा पुलिया के पास झाड़ियों में एक मां अपने नवजात बच्चे को छोड़कर चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को जेएलएन अस्पताल के शिशुरोग विभाग में भर्ती करवा दिया है।
आदर्शनगर थानाधिकारी नरपत सिंह चारण ने बताया कि माखुपुरा पुलिया के पास झाड़ियों में से बच्चे के रोने की आवाज आने की सूचना मिली। इस पर जब मौके पर जाकर देखा तो एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा मिला। उस समय बच्चे की सांसें चल रही थी। बच्चे के बारे में आस-पास में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
ऐसे में बच्चे को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जनाना अस्पताल के मदर बैंक से लाकर बच्चे को दुध पिलाया जा रहा है। वहीं, बच्चे की अज्ञात मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।