{"_id":"59e21d974f1c1bce538b76dc","slug":"nailed-to-the-foot-of-child-for-confessed-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की दरिंदगी, जुर्म कबूल करवाने मासूम के पैर में ठोकी कील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की दरिंदगी, जुर्म कबूल करवाने मासूम के पैर में ठोकी कील
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
पैर में कील ठोकने का निशान(गोले में)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दरिंदगी की हद ही पार कर दी। एक मासूम से जुर्म कबूल करवाने के लिए उसके पैरों में कील ठोक कर यातना दी गई।
अजमेर जिले के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में पुलिस का घिनौना चेहरा सामने आया है। पुलिस ने चोरी का जुर्म कबूल करवाने के लिए एक नाबालिग को यातनाएं दी और रिवाॅल्वर की नोक पर जबरन जुर्म कबूल करवाया। पीड़ित किशोर ने बाल सुधार गृह जाकर इसकी जानकारी दी है।
बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के हरमाड़ा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने एक 12 वर्षीय मासूम को चोरी के आरोप में पकड़ा था। मासूम को आज न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया। यहां पहुंचने पर किशोर ने बताया कि उसे जबरन जुर्म कबूल करवाने के लिए उसे यातनाएं दी गई। उसके पांव में कील तक ठोकी गई। उसके सिर पर रिवाॅल्वर रखकर जुर्म कबूल करवाया गया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।