{"_id":"5a19498e4f1c1b97678bdb62","slug":"nahargarh-murder-or-suicide-chetans-realetive-registered-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाहरगढ़ किले पर लटके मिले चेतन के परिजन हत्या का मामला दर्ज करवाने पहुंचे थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहरगढ़ किले पर लटके मिले चेतन के परिजन हत्या का मामला दर्ज करवाने पहुंचे थाने
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
मृतक चेतन सैनी का फाइल फोटो
- फोटो : File photo
नाहरगढ़ किले की दीवार पर एक व्यक्ति चेतन सैनी का शव लटका मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। चेतन के परिजनों ने थाने पहुंचकर शनिवार को हत्या का मामला दर्ज करने की मांग रखी।
गौरतलब है कि पुलिस ने शुक्रवार को खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। चेतन के परिजनों का कहना है कि सुसाइड का तो सवाल ही नहीं होता, चेतन की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक चेतन के परिजन आज दोपहर ब्रह्मपुरी थाना पहुंचे और अपनी बात रखी। उसके साथ अन्य रिश्तेदार व करीब बीस पच्चीस स्थानीय लोग भी शामिल थे। परिजनों ने पुलिस के अधिकारियों से कहा कि चेतन सुसाइड नहीं कर सकता। न तो उसे किसी तरह का तनाव था न ही किसी और तरह की परेशानी।
चेतन के रिश्तेदार उमा शंकर ने बताया कि हमने पुलिस से बात की है और हत्या का मामला दर्ज करवाने की अपनी मांग रखी है। साथ ही हमने मुआवजे का मांग भी रखी है। हमने पुलिस को कहा है कि मौके पर जिस तरह की स्थितियां थीं, उनमें सुसाइड नहीं लग रहा। पुलिस ने भी जांच करने की बात कही है।

Trending Videos
छोटे भाई ने दिए ये तर्क
सवालों के घेरे में यह मौत,रस्सी से लटकी लाश
- फोटो : Vishnu Sharma
मृतक चेतन के भाई हीरालाल सैनी का कहना है कि मैं चेतन का सबसे छोटा भाई हूं। हमारे परिवार के साथ किसी तरह की परेशानी नहीं है। न ही चेतन किसी तरह के तनाव में था। हमारे परिवार वाले थाने इसी बात को बताने गए हैं कि उसकी हत्या हुई है उसने खुदकुशी नहीं की है। हमारी मांग है कि हत्या का मामला दर्ज करवाया जाए।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर एक लाश लकटती हुई मिली थी। लाश के पास पत्थरों से फिल्म पद्मावती का नाम और कई बातें लिखी हुई थी। पत्थरों पर लिखी हुई बातों में चेतन को तांत्रिक लिखा गया था। इसमें लिखा गया था कि हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते हम में है दम। दूसरी तरफ दूसरे पत्थर पर लिखा हुआ था कि चेतन तांत्रिक मारा गया।