फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder of women in ajmer

महिला की हत्या के बाद शव के टुकड़े अलग—अलग जगहों पर फेंके

Wed, 19 Apr 2017 02:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
murder of women in ajmer
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अजमेर में बोरे में शव मिलने के कुछ दिन बाद ही एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यही नहीं, शव के टुकड़े अलग—अलग क्षेत्रों से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शव मिलने की घटना सोमवार रात की है। पुलिस को मृतक महिला का कटा हुआ सिर पुष्कर के पंचकुंड में मिला है और उसकी अधजला धड़ चचियावास गांव के जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सूचना मिली थी कि यहां बोरे में मानव शव पड़ा हुआ है जिसे कुत्ते नोंच रहे हैं। इस पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना किया। मृतक महिला हुलिए के आधार पर ग्रामीण परिवेश से जुड़ी हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच करने के साथ मृतका की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि महिला की पहचान छुपाने के लिए ही अपराधि ने उसके उसकी हत्या कर उसके शव के टुकड़ों का जलाकर अलग—अलग क्षेत्रों में फेंका है। उधर, इस तरह शव मिलने की खबर इलाके में फैलने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस तरह आए दिन शव मिलने से लगता है अपराधियों में पुलिस का कोई भय ही नहीं रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed