फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder in pratapgarh, arrest

प्रेमिका की शादी तय हुई तो प्रेमी ने कर दी हत्या

Sun, 14 May 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 May 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
murder in pratapgarh, arrest
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले में एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


धमोतर थाना थाना इलाके के हनुमान चौराहा के रहने वाले संतोष मीणा के शकुंतला मीणा के साथ प्रेम संबंध थे। इसके चलते दोनों प्रेमी—प्रेमिका कई बार मिला भी करते थे। जब परिजनों की ये बात पता चली तो उन्होंने दोनों को नहीं मिलने की सख्त हिदायत भी दी। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने बीती 13 मई को दूसरी जगह उसकी शादी भी तय कर दी। इसी दौरान जब शादी तय होने की बात प्रेमिका शंकुतला को पता लगी तो वह संतोष पर शादी करने का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन


शादी की तारीख से दो दिन पहले अचानक शंकुतला घर से कहीं चली गई। इस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद शक के आधार पर पुलिस जब प्रेमी संतोष के घर पहुंची तो उसके कमरे से अजीब सी बदबू आ रही थी। पुलिस मामले को भांप गई और शंकुतला के बारे में पूछताछ करने लगी। सख्ती से पूछताछ पर प्रेमी संतोष ने उसे गड्ढे में दफनाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने शंकुतला के शव को गड्ढे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने शादी का दबाव बनाने पर शंकुतला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed