{"_id":"58b827ca4f1c1b9c69830e69","slug":"murder-in-jaipur-at-kardhani-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी जयपुर में हत्या का सिलसिला जारी, अब तीसरे दिन सिर फोड़कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी जयपुर में हत्या का सिलसिला जारी, अब तीसरे दिन सिर फोड़कर हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Mar 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
hatya
- फोटो : vishnu sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में हत्या की वारदातों का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों में तनाव बना हुआ है। पिछले तीन दिन में इलाके में सांगानेर इलाके में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बुधवार को बांग्लादेश से जयपुर एक व्यक्ति को उसके ही दामाद ने सोढाला में हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला।
पुलिस इन दोनों हत्या की वारदातों में गुनहगारों तक पहुंच भी नहीं सकी थी, कि तीसरे दिन गुरुवार को अज्ञात लोगों ने करधनी थाना इलाके में कालवाड़ रोड पर गोकुलपुरा में एक व्यक्ति का सिर फोड़कर हत्या कर दी। आज सुबह हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता समेत करधनी थानाप्रभारी अनिल जसोरिया व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हत्या की प्रारंभिक वजह आपसी रंजिश मानी जा रही है।

आपसी रंजिश में हत्या की आशंका
murder
- फोटो : vishnu sharma
पुलिस ने बताया कि हत्या का शिकार कानाराम था, जो कि सवाई माधोपुर का रहने वाला था। वह करधनी थाना इलाके के गोकुलपुरा कॉलोनी में कंडीरा टैंड एन्ड इवेंट फर्म पर काम करता था। वहीं टैंट की गोदाम में रहता था। आज सुबह टैंट हाउस के कर्मचारी काम पर पहुंचे,तब कानाराम का शव बिस्तरों पर लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे, और वह मर चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिर घटनास्थल का मौका मुआयना किया, एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही हत्या के गुनहगार उनके शिकंजे में होंगे।