फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Murder disclosure:In this way the police caught the attacker

एक शर्ट ने एेसे पहुंचाया पुलिस को जलदायकर्मी के खूंनी तक

Sat, 10 Jun 2017 05:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
Murder disclosure:In this way the police caught the attacker
मर्डर
कूकस में जलदायकर्मी कालूराम रैगर की हत्या के मामले में अज्ञात हमलावरों तक पहुंचना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। पुलिस उपायुक्त सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कूकस में चाकूओं से गोदने के मामले से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले को सुलझाने के लिए सबसे पहले रंजिश के पहलू पर ध्यान दिया गया। पारिवारिक या किसी अन्य तरह की रंजिश की बात सामने नहीं आने पर यह साफ हो गया कि मामला कुछ और ही है।
विज्ञापन


इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापमल केडिया और थानाधिकारी आमेर नरेंद्र कुमार को खास हिदायत दी गई। इसके बाद जांच की गई कि इस दौरान इलाके में बाहर से कोई व्यक्ति आए हैं क्य? इसमें पाया गया कि घटना के दिन एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के चुनाव में प्रचार करने के लिए बिहार मूल के कुछ छात्र कूकस में आए थे और देर रात तक इलाके में ही थे।
विज्ञापन


जांच आगे बढ़ी तो उसमें इन छात्रों में से एक मनीष कुमार के मोबाइल नम्बर भी मिले। मनीष के नम्बर वारदात के समय घटना स्थल के पास ही लोकेट हुए। पुलिस ने मनीष और उसके साथी शिवशंकर को धर लिया। दोनों को सीतापुरा और शिवदासपुरा से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मौका ए वारदात पर एक शर्ट भी मिला था। मोबाइल को खंगाला गया तो उसमें घटना वाली रात की एक तस्वीर फोटो गैलेरी में मिली। इस फोटो में शिवशंकर ने वही शर्ट पहना हुआ था, जो पुलिस को बरामद हुआ था। शर्ट के  बारे में पूछे जाने पर शिवशंकर  जवाब नहीं दे पाया।


जांच में सामने आया कि उस रात गर्मी होने के कारण उसने शर्ट खोलकर कंधे पर रख लिया था। झगड़े के बीच शर्ट कंधे से गिर गया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदात को कबूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed