फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Murder case solved, NSUI candidate's supporters did attack

बाइक टच होने पर जलदायकर्मी का कर दिया था ये हाल, गुत्थी सुलझी

Sat, 10 Jun 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
Murder case solved, NSUI candidate's supporters did attack
मर्डर (इनसेट में दोनों आरोपी) - फोटो : अमर उजाला
कूकस में पिछले दिनों हुई जलदाय कर्मी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जानकारी के मुताबिक देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे जलदायकर्मी कालूराम रैगर पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। बाइक टच होने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गए। इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि हमला करने वाले मूलत बिहार के छात्र हैं। वे जयपुर में पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि ये छात्र उस रात एनएसयूआई के चुनावों में एक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के प्रचार के लिए कूकस आए थे। छात्र शराब के नशे में थे। पुलिस उपायुक्त उत्तर सत्येंद्र सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कालूराम गुर्जर पीएचईडी में हैल्पर के पद पर कार्यरत थे।  एक जून की रात को वे अपनी बाइक से मानबाग पम्प स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच अज्ञात लोगों ने कूकस में रिको क्षेत्र में सीएनजी पम्प के पास चाकू से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। कालूराम को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अपनी जांच में बिहार मूल के निवासी दो युवक मनीष कुमार (25) और  शिव शंकार कुमार सिंह (22) को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की गई। मनीष फिलहाल सीतापुरा में और शिवशंकर को शिवदासपुरा में रह रहा था, जहां से इन्हें पकड़ा गया है।


जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में अपने पांच साथियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे। वहां कालूराम की बाइक टच हो जाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ। शराब के नशे में आरोपियों ने कालूराम के पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर 8 से 10 वार कर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed