{"_id":"59a950bc4f1c1b18278b4cef","slug":"murder-case-open-the-two-accused-are-arrested-in-sirohi-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अकेले ही गटक गया शराब, गुस्साए दोस्तों ने पेट्रोल छिड़क जिंदा जला दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकेले ही गटक गया शराब, गुस्साए दोस्तों ने पेट्रोल छिड़क जिंदा जला दिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Demo pic
शराब पार्टी के लिए एकत्र रुपयों से अकेले ही शराब पीने से गुस्साए दो युवकों ने अपने दोस्त को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
सिरोही एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार देवाराम मेगवाल निवासी सनवाडा थाना अनादरा और रमेश कुमार मेगवाल निवासी रेवदर है। उनके खिलाफ परिवादी भेराराम ने 24 अगस्त को रेवदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसके भाई प्रभुराम की कुछ लोगों ने एसिड से जलाकर हत्या कर दी है।
इस पर रेवदर वृताधिकारी देवाराम के निर्देशन में थानाप्रभारी आनन्द कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान शुरु किया। घटना दो महिने पुरानी होने से काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। तब गहन पूछताछ के बाद उन्होंने जुर्म कबूला।

Trending Videos
अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर आग लगा दी और फिर
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2017 को दिन में देवाराम ने शराब पार्टी के लिए अपने साथी प्रभुराम को शराब लाने के लिये 500 रुपए दिए थे। प्रभुराम शराब लेकर नहीं आया, बल्कि उन रुपयों की खुद ही शराब पीकर अपने घर चला गया। जिससे देवाराम गुस्सा हो गया।
उसने अपने साथी आरोपी रमेश कुमार की मदद से प्रभुराम को तलाश कर दबोच लिया। इसके बाद उसे जबरन मीठन रोड पर शराब ठेके के पीछे खेत में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर प्रभुराम पर छिड़ककर आग लगा दी और फिर वहां से फरार हो गए। बाद में, स्थानीय लोगों की सूचना पर गंभीर रुप से झुलसे प्रभुराम को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसने दम तोड़ दिया।