{"_id":"5a1d2a394f1c1bc5758b5a4d","slug":"murder-a-man-killed-a-child-in-case-of-one-sided-love","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने से दोगुनी उम्र की महिला के प्यार में पागल हुए 'मिथुन' ने कर डाला ये कांड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने से दोगुनी उम्र की महिला के प्यार में पागल हुए 'मिथुन' ने कर डाला ये कांड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अपने से दोगुनी उम्र की महिला के प्यार में एक युवक इस कदर पागल हुआ कि उसने एक खतरनाक कदम उठा डाला।
अजमेर में मार्बल नगरी किशनगढ़ में दो दिन पहले 7 साल के मासूम की मौत का गांधीनगर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गांधीनगर थानाधिकारी भाग सिंह ने बताया कि 25 नवम्बर की सुबह वंश मार्बल के पास 7 साल वर्षीय फूल कुमार का शव झाड़ियों में मिला था। उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में मार्बल फैक्ट्री के श्रमिकों को शक के दायरे में लेकर जब पूछताछ की गई तो बिहार के ही खगड़िया निवासी 18 वर्षीय निपुण कुमार उर्फ मिथुन ने हत्या की वारदात कबूली।

Trending Videos
एक बच्चे की मां से करता था प्यार
demo pic
- फोटो : SELF
मिथुन ने कबूला कि वह मृतक फूल कुमार की मां से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन यह महिला अपने जेठ बजरंगी से प्यार करती थी। बच्चा उसे अपनी राह में बाधा नजर आ रहा था। इसके चलते वह उसे बहला फुसला कर ले गया और चाकू से उसका गला काट दिया।
वारदात के बाद मिथुन ने चाकू फैक्ट्री के ही श्रमिक बिहार के इतमादी निवासी ज्योतिष कुमार को दिया था। थानाधिकारी भाग सिंह ने कहा कि फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और चाकू बरामद कर लिया है।
7 साल के बच्चे को मौत के घाट उतारने वाला मिथुन उर्फ निपुण कुमार जिस महिला से एक तरफा प्यार करता है उसकी उम्र 35 साल है जबकि मिथुन केवल 18 साल का है। बच्चे की मां दुलारी ने भी यह कबूला कि कई बार मिथुन ने उसे ऑफर किया, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया।