{"_id":"5a09964a4f1c1bda538bcaa9","slug":"more-than-half-a-dozen-bookies-are-arrested-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिरफ्त में आए आधा दर्जन से ज्यादा सटोरिये, करोड़ों का हिसाब जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की गिरफ्त में आए आधा दर्जन से ज्यादा सटोरिये, करोड़ों का हिसाब जब्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर की क्लाॅक टावर थाना पुलिस ने कुख्यात कल्लू सटोरिए के ठिकाने पर दबिश देकर 10 सटोरियों को गिरफ्तार किया। यहां से पुलिस ने करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब भी जब्त किया है।
क्लाॅक टावर थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि आशागंज स्थित हरीबाबू शर्मा के मकान में कल्लू सटोरिए की फड़ संचालित हो रही थी। मुखबिर की सूचना पर फड़ पर दबिश दी गई। यहां से दस सटोरियों को सट्टा लगाते दबोचा गया। उन्होंने बताया कि शातिर कल्लू भागने में कामयाब हो गया। थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि शर्मा के मकान से 22 मोबाइल, हजारों की नगदी, करोड़ों का हिसाब-किताब सहित अन्य सामान जब्त किया गया। वहीं मुकदमा दर्ज कर कल्लू की तलाश की जा रही है।