{"_id":"5a0c03354f1c1bec538bd414","slug":"mobile-chor-arrested-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
ट्रेन में सफर करने वालों के मोबाइल सहित अन्य माल चुराने वाला शातिर अजमेर जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच मोबाइल जब्त किए हैं।
जीआरपी थाना पुलिस के मुताबिक गत 19 सितम्बर को गुजरात के गांधीनगर निवासी कश्शन भाई ने हरिद्वार-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से बैग चोरी होने की शिकायत थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस ने कश्शन भाई के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर अलवर के टहला निवासी छोटेलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी छोटेलाल पिछले लम्बे समय से ट्रेन में सफर करने वालों का माल उड़ा रहा था। आरोपी के कब्जे से फिलहाल पांच चोरी के मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपी हत्या, अपहरण सहित कई संगीन मामलों में वांछित चल रहा है। आरोपी से ओर भी कई वारदातें खुल सकती है।