{"_id":"59d100014f1c1b78548b52e9","slug":"missing-woman-s-body-found-in-mawtheh-amer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मावठे में मिली महिला की लाश, डायरी से हुई पहचान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मावठे में मिली महिला की लाश, डायरी से हुई पहचान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
महिला की लाश
- फोटो : Demo pic
राजधानी जयपुर के आमेर फोर्ट के पास मावठे में एक महिला की लाश पानी के किनारे मिलने से सनसनी मच गई।
किसी पर्यटक की नजर पड़ी तो वहां मौजूद आपदा प्रबंधन के गोताखोरों को बताया तब महिला के शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल मौत की वजह खुदकुशी है या फिर कोई साजिश। इसकी पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक महिला के पास एक पर्स मिला था। उसमें रखी डायरी में परिजनों के मोबाइल नंबर लिखे थे। इससे उसकी पहचान जौहरी बाजार, जयपुर निवासी नीता राणा के रुप में हुई।
परिजनों ने बताया कि मृतका महिला का बेटा बैंकॉक में बिजनेस करता है। वह यहां अकेली रहती है। पुलिस ने उसे भी सूचना दे दी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अब बेटे के आने पर शव का पोस्टमार्टम हो सकेगा।