फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   minors consumed poisonous stuff after a hot talk with each other

नाबालिग भाई-बहन ने झगड़े के बाद खाया जहर, दोनों की हालत नाजुक

Tue, 05 Dec 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
minors consumed poisonous stuff after a hot talk with each other
विषाक्त पीने के बाद अस्पताल लाई गई नाबालिग - फोटो : Amar Ujala
भाई-बहन के बीच मामूली सी बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद बहन ने कीटनाशक पी लिया। इसे देख भाई ने भी मौत की राह चुनी। फिलहाल दोनों जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे है। 
विज्ञापन


यह घटना अजमेर के पुष्कर की है। पुष्कर के निकटवर्ती गांव सूरजकुंड में रहने वाले भाई-बहन ने विषाक्त गटक लिया। सूरजकुंड निवासी चंदन सिंह ने बताया कि उसके भाई पप्पू सिंह की 15 वर्षीय बेटी गुड्डी ने अपने 10 वर्षीय भाई उपेन्द्र पर स्कूल जाने के लिए दबाव बनाया। यह बात उपेन्द्र को नागवार गुजरी। 
विज्ञापन

 

परिजनों के उड़ गए होश

minors consumed poisonous stuff after a hot talk with each other
poison
उपेंद्र ने अपनी बहन को भला बुरा कह दिया और दोनों में झगड़ा हो गया। इससे व्यथित होकर गुड्डी ने कीटनाशक दवा गटक ली। बहन की हालत देखकर उपेन्द्र ने भी कीटनाशक पी लिया। 

दोनों की तड़पता देख परिजनों के सकते में आ गए। उन्होंने दोनों को तुरंत पुष्कर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed