{"_id":"5a3e502c4f1c1b86698c35ad","slug":"minor-girl-said-to-the-teacher-that-her-father-dirty-activities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्ची ने रोते हुए टीचर को बताई पिता की करतूत, फिर खुला मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची ने रोते हुए टीचर को बताई पिता की करतूत, फिर खुला मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
कोई पिता अपनी बेटी के साथ ऐसी हरकत कर सकता है, ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता। आज ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया।
बच्ची ने रोते हुए अपनी स्कूल टीचर को अपने पिता की गंदी हरकतों के बारे में बताया तो ये सुनकर टीचर की आंखे भर आई। टीचर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया। तब जाकर कलयुगी पिता की करतूत सामने आई।
चौंकाने वाला ये गंभीर मामला राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा हुआ है। अलवर के माण्डन थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता द्वारा नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। छठीं कक्षा में पढ़ने वाली गांव माण्डन निवासी नाबालिग बच्ची ने अपने पिता की करतूत जब स्कूल टीचर को बताई तो टीचर ने तुरंत माण्डन थाने में मामला दर्ज कराया।

Trending Videos
डॉक्टरों की हड़ताल ने बढ़ाया मर्ज
demo pic
इसके बाद तुरंत सतर्क हुए माण्डन थानाधिकारी रामकिशन ने बच्ची के पिता को हिरासत में लेकर बच्ची को अलवर महिला थाने में भेजा। यहां से बाल कल्याण समिति के संरक्षण में बालिका के मेडिकल के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया गया, लेकिन चिकित्सको की हड़ताल के चलते मेडिकल नहीं हो पाया।
ऐसे में बालिका को महिला थाना पुलिस और बाल कल्याण समिति द्वारा जयपुर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल माण्डन थाना पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है।
अलवर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रवण सिंघल का कहना है कि बच्ची मामले की जांच होने तक समिति के संरक्षण में रहेगी।