{"_id":"59bb9bbc4f1c1bb6688b4b8e","slug":"minor-girl-rapped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां बुला रही है, कहकर ले गया और फिर किया नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां बुला रही है, कहकर ले गया और फिर किया नाबालिग से दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Sep 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उदयपुर शहर के उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग सराड़ा-सेमारी क्षेत्र के एक गांव की है और आरोपी पूर्व सरपंच का बेटा बताया गया है।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ये वारदात बीते दिन की है। जिसमें पीड़िता को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी खरड़ गांव के पूर्व सरपंच लालूराम का पुत्र राजेश कुमार है।
आरोपी राजेश ने किशोरी को यह झांसा दिया कि कोर्ट में पेशी होने के कारण उसकी मां ने उसे भी वहां बुलाया है। इस पर बालिका आरोपी के विश्वास में आ गई। इस दौरान रास्ते में राजेश उसे काफी देर तक घुमाता हुआ सेक्टर-4 में पहुंचा, जहां उसके दोस्त का मकान था। यहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

ऐसे खुला मामला
पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद वहां से भाग गया। बाद में पीड़िता ने अपनी मां को उसके साथ आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने लालूराम के पुत्र राजेश के खिलाफ नाबालिग को जबरन भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आज सुबह पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।