फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   minor girl raped in alwar

रिटायर फौजी ने पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 19 Jun 2017 05:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
minor girl raped in alwar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अलवर के एनईबी थाना इलाके में सोमवार को पांच साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एनईबी थाना इलाके में रहने वाला चरण सिंह सोमवार को नशे की हालत में पड़ोस में खेल रही पांच साल की बच्ची को बहला—फुसलाकर अपने घर ले गया। इस दौरान यहां पहले से ही उसका एक दोस्त जयप्रकाश भी शराब के नशे में बैठा हुआ था। अपने घर ले जाकर चरण सिंह ने नशे में चूर होकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोते हुए बाहर आई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। बच्ची ने भी उसके साथ गलत काम होने के बारे में बताया। इससे गुस्साए लोग चरण सिंह के घर पहुंचे और उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी जय सिंह नाथावत ने बताया कि आरोपित चरण फौज से रिटायर्ड है और काफी दिनों से यहां रह रहा है। बालिका को मेडिकल के लिए सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां से उसे जनाना अस्पताल भेज दिया गया। यहां बच्ची का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed