फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Midnight fugitives ran firing on Airport Road in sanganer

आधी रात को एयरपोर्ट रोड पर फायरिंग कर भागे बदमाश

Thu, 31 Aug 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 31 Aug 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
Midnight fugitives ran firing on Airport Road in sanganer
- फोटो : Demo pic
शहर में आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने एयरपोर्ट रोड पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों के अनुसार फायरिंग करने वाले बदमाश कई गाड़ियों में सवार थे। पुलिस के अनुसार वारदात में हिस्ट्रीशीटर विशाल चौधरी का नाम सामने आ रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वारदात सांगानेर इलाके में पुराना एयरपोर्ट रोड पर एक ढाबे के सामने हुई और किसी प्रकाश नाम के व्यक्ति पर आपसी रंजिश में दो गोलियां चलाने की बात सामने आई है। यह घटना आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। प्रकाश वहां खाना लेने गया था। जहां करीब पांच-सात गाड़ियों में सवार बदमाश वहां पहुंचे और प्रकाश पर फायरिंग कर दी, लेकिन वह बच निकला।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक कार में विशाल चौधरी देखे जाने का दावा किया है। इसी विशाल ने 14 अगस्त को सहकार मार्ग पर एक होटल में झगड़े के बाद फायरिंग कर दी थी। तब से एसओजी जयपुर उसे तलाश कर रही है। कल शाम को भी एसओजी की स्पेशल टीम ने विशाल चौधरी को राजपार्क में पंचवटी सर्किल के पास एक पान की दुकान के सामने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया था। लेकिन एक कार में सवार विशाल ने एसओजी की घेराबंदी को तोड़ते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी को रिवर्स और फारवर्ड किया और एसओजी तथा अन्य राहगीरों की गाड़ियों को टक्कर मारते हुए भाग निकला। बताया जा रहा है कि देर रात हुई फायरिंग के बाद एसओजी ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed