फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Masked men murdered former Sarpanch in sikar rajasthan by gun shot

नकाबपोशों ने बरसाईं दिनदहाड़े गोलियां, पूर्व सरपंच की हत्या

Wed, 23 Aug 2017 02:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 23 Aug 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
Masked men murdered former Sarpanch in sikar rajasthan by gun shot
पूर्व सरपंच सरदार राव की लाश - फोटो : Vishnu Sharma
प्रदेश में पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे खोखले साबित हो रहे है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातें  कर रहे है। आज स्विफ्ट कार में आए नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात के बाद लोगों में दहशत मच गई। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात राजस्थान के सीकर जिले में रानोली के पास हुई। जहां लुराठड़ा गांव में दोपहर करीब 1 बजे स्विफ्ट कार में सवार पांच- छह अज्ञात बदमाश पहुंचे। वे नकाबपोश थे। हमलावरों ने कार से निकलकर एक दुकान में बैठे गांव के पूर्व सरपंच सरदार राव पर छह गोलियां दागीं और उसकी हत्या कर भाग निकले। 
विज्ञापन

तीन साल पहले भी चली थी गोलियां

Masked men murdered former Sarpanch in sikar rajasthan by gun shot
घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई - फोटो : Vishnu Sharma
दिनदहाड़े गोलियों के धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत मच गई। वे इधर उधर भाग निकले। सूचना मिलने पर सीकर एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस किसी आपसी रंजिश में मर्डर की बात कह रही है।

बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले भी सरपंच रहते वक्त अज्ञात बदमाशों ने सरदार मल पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह बच निकला। बताया जा रहा हे कि तब आनंदपाल की गैंग के एक साथी सुभाष का उस साजिश में नाम सामने आया था। घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को मौका मुआयना करने के बाद अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। घटनास्थल से बुलेट खोल भी जब्त किए है। वहीं, सरदार राव की हत्या की खबर से वहां आक्रोश व्याप्त हो गया। उनके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed