{"_id":"5a002f9b4f1c1b78548bb30d","slug":"lovers-couple-comitted-suicide-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत भी नहीं कर पाई इन प्रेमियों को अलग, जो कसमें खाई वो निभाई भी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत भी नहीं कर पाई इन प्रेमियों को अलग, जो कसमें खाई वो निभाई भी!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 06 Nov 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा
- फोटो : डेमो फोटो
उन्होंने साथ में जीने-मरने की कसमें खाई थीं। आज लोगों ने उनकी डेड बॉडी देखी तो वे दंग रह गए।
मामला जोधपुर का है। यहां प्रतापनगर की लाला लाजपतरॉय कॉलोनी में रहने वाले एक प्रेमी युगल ने तख्त सागर में कूद कर अपनी जान दे दी। आज सुबह दोनों के शव तैरते नजर आए। सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को एमडीएमएच की मोर्चरी में भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, दोनों तीन नवंबर से लापता थें। लड़की की गुमशुदगी प्रतापनगर थाने में दर्ज है।फौरी तौर पर पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने से इंकार किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि कायलाना के पास तख्त सागर में एक युगल के शव पड़े हैं, जो पानी की सतह पर है। इस पर वे मौकास्थल पर पहुंचे। मृतकों को गोताखोर की मदद से बाहर निकलवाया गया।

Trending Videos
यूं हुई दोनों की पहचान
इनसेट में मृतक
- फोटो : अमर उजाला
मृतक युवक की जेब से मिले आईडी प्रूफ से उसकी पहचान प्रतापनगर में लाला लाजपत रॉय कोलोनी निवासी 26 साल के राहुल पुत्र श्यामलाल मेघवाल के रूप में की गई। तब परिजन को सूचित कर बुलाया गया। परिजन ने आने पर युवती की पहचान भी कर ली। यह युवती भी इसी क्षेत्र की रहने वाली 19 साल की राखी पुत्री पुखराज मेघवाल निकली। राखी 11वीं कक्षा में अध्ययनरत थी। दोनों के हाथ चुन्नी से बंधे मिले है।