{"_id":"59ae88b34f1c1ba8078b46a5","slug":"loot-with-a-old-women-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने झपट्टा मार यूं लूटा झुमका कि कान भी कट गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने झपट्टा मार यूं लूटा झुमका कि कान भी कट गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo pic
राजधानी में चेन स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे राह चलती महिलाओं का चेन छीन लिया है। ऐसी ही एक वारदात आज सुबह जयपुर शहर के रामगंज थाना इलाके में हुई।
अज्ञात बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन और कान के झुमके तोड़कर भाग निकले। झपट्टा मारकर झुमका तोड़ने की वजह से महिला का कान कट गया। वारदात के बाद हल्ला मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों की टीम बाइक सवार लुटेरों को पकड़ने में लगी लेकिन कोई फायदा नहीं निकला।
पुलिस के मुताबिक खटीकों की मंड़ी में रहने वाली 60 वर्षीया प्रेमादेवी रोजाना की तरह सुबह करीब 4 बजे अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी। तभी एक बदमाश पैदल ही वहां पहुंचा। उसने बदमाश ने प्रेमादेवी के गले से चेन तोड़ी और कानों का झुमका तोड़ने के लिए ज्योंही झपट्टा मारा। प्रेमा देवी का कान का कुछ हिस्सा कट गया। इससे वह चीख पड़ी तब आसपास के लोग आए तो बदमाश वहां से भाग गया। लोगों ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। वारदात में प्रेमादेवी के कान और गले पर चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।