{"_id":"58e8bf0e4f1c1bbf7a5b4601","slug":"loot-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला कर ज्वैलर से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से हमला कर ज्वैलर से लाखों की लूट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के महेश नगर में बीती रात बदमाश एक ज्वैलर से लाखों के जेवरात लूटकर भाग गए।
जानकारी के अनुसार विवेक विहार निवासी शिवराज झालानी की ज्वैलरी की दुकान गोपाल जी का रास्ता जौहरी बाजार में हैं। शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे वे दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी महेश थाना इलाके में स्थित नंदपुरी मोड़ के पास बदमाशों ने एक सेंट्रो कार से उसकी स्कूटी को टक्कर मार कर गिरा दिया।
कार से उतरे बदमाशों ने शिवराज से मारपीट कर चाकू मार कर घायल कर दिया । इस दौरान बदमाशों का एक साथी शिवराज की स्कूटी लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि स्कूटी की डिग्गी में डेढ़ दो लाख के ज्वैलरी रखी हुई थी। इसके साथ ही बदमाश ज्वैलर की गले की चैन भी तोड़ ले गए। भागते हुए बदमाशों में से एक को वहां मौजूद गार्ड ने पकड़ लिया।
इस पर घायल ज्वैलर ने शोर मचाकर लोगों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस भी हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने बताया कि लूट की वारदात को अन्जाम देने के लिए बदमाशों ने पहले ज्वैलर की रैकी कर घटना को अंजाम दिया है।