{"_id":"590082364f1c1b9e65c0dfa6","slug":"llegal-alcohol-was-sold-by-hiding-in-bolero-bharatpur-police-arrested-accussed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो में छिपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब,पुलिस ने धरदबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो में छिपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब,पुलिस ने धरदबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
बोलेरो में छिपाकर ले जाई जा रही करीब एक लाख रुपए मूल्य की देसी शराब भरतपुर पुलिस ने भुसावर थाना इलाके में नाकाबन्दी के दौरान पकड़ी। इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत दो जनों को धरदबोचा।
भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बोलेरो ड्राइवर रामावतार गुर्जर है जो कि गांव दुब्बी थाना महावीरजी जिला करौली का रहने वाला है। जबकि, नादौती जिला करौली निवासी एक बालअपचारी को निरूद्व किया है।
शराब तस्करी को लेकर मुखबीर की सूचना पर भुसावर थानाधिकारी रामनिवास मीना के नेतृत्व में थाने के पुलिसकर्मियों ने खेड़ली मोड़ पर हाईवे मोबाईल प्रथम के साथ नाकाबन्दी की गई। इस दौरान भरतपुर की तरफ आ रही बोलेरो को रुकवाकर जांच की तो उसमें शराब की 70 पेटियां मिली। इस कार्रवाई को देखकर चालक व एक अन्य बालअपचारी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पीछा कर दबोच लिया।