{"_id":"58b945694f1c1b875983159f","slug":"lil-innocent-baby-and-hastily-went-to-the-driver-in-a-road-accident-killed-17-people-including-three-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 17 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 17 की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
hanumangarh
- फोटो : local source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार को दो वाहनों की तेज रफ्तार का कहर एक जीप में सवार सवारियों पर टूटा। जीप के चालक द्वारा एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक कर आगे निकलने की जल्दबाजी थी, जिससे जीप सामने से रफ्तार में दौड़ते हुए आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों की भिड़त इतनी जर्बदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और 17 जानें चली गईं।
विज्ञापन
यह हादसा हनुमानगढ़ में शेरगढ़ मेघा हाइवे पर हुआ। दरअसल, सवारी जीप के आगे एक ट्रैक्टर चल रहा था। लोगों के मुताबिक जीप का चालक ट्रैक्टर से आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक से जीप टकरा गई। हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस के अनुसार हादसे में जीप में सवार मां बेटी और एक दंपत्ति समेत 17 सवारियां की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये लोग हनुमानगढ़ के रहने वाले थे। इनमें एक बालिका, तीन महिलाएं और 13 पुरुष शामिल है। ये लोग सवारी जीप में बैठकर रावतसर से हनुमानगढ़ की तरफ जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
हवा में उछलकर सड़क पर गिरी सवारियां, तीन जनों को ट्रक ने कुचला
accident
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की टक्कर से जीप में मौजूद सवारियां हवा में उछली और सड़क पर आ गिरी। वहीं, कुछ सवारियां जीप में ही फंस गई। जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और कुछ दूर जाकर पलट गया। इससे सड़क पर जीप से उछलकर आ गिरी तीन सवारियां भी ट्रक के नीचे दब गई। इससे उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर हनुमानगढ़ टाउन थाने के प्रभारी और पुलिस के आला उच्चधिकारी तथा जिला प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से ट्रक को खड़ा करवाया। इसके बाद शवों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया।
हादसे की सूचना पर हनुमानगढ़ टाउन थाने के प्रभारी और पुलिस के आला उच्चधिकारी तथा जिला प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से ट्रक को खड़ा करवाया। इसके बाद शवों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया।