फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LDC and fourth class employees arrested for taking bribe of 30 thousand

30 हजार की रिश्वत लेते एलडीसी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार 

Wed, 10 May 2017 03:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 10 May 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
LDC and fourth class employees arrested for taking bribe of 30 thousand
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औसियां के मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत एलडीसी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यह राशि चिकित्सा विभाग में ही तैनात एएनएम के बिल पास करने के एवज में ली थी।
विज्ञापन


एसीबी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। इस संबंध में रॉबर्ट जॉन ने एसीबी जोधपुर में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी रीटा एएनएम के पद पर तैनात है। वह हृदय रोग से पीड़ित है। ईलाज में हुए खर्च के मेडिकल के बिल बकाया थे। इन मेडिकल के बिलों को पास कर भुगतान करने की एवज में एलडीसी राजपाल सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिहारी लाल रिश्वत राशि की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


एसीबी ने परिवाद का सत्यापन करवाने के बाद  औसियां ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत एलडीसी राजपाल सिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को परिवादी रॉबट जॉन से 30 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की राशि जब्त की। इसके बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर जोधपुर पहुंची। जहां एसीबी कार्यालय में आरोपियों से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed