{"_id":"5a08247e4f1c1b6f548bc97b","slug":"late-night-the-bikers-had-such-a-furor-the-people-were-lost-consciousness-cars-were-broke","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देर रात बाइकर्स का ऐसा उत्पात, सुबह उड़ गए लोगों के होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात बाइकर्स का ऐसा उत्पात, सुबह उड़ गए लोगों के होश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 12 Nov 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
टूटी पड़ी थी कारें
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को बाइक सवारों ने ऐसा उत्पात मचाया कि सुबह लोगों के होश उड़ गए। उत्पातियों की घिनौनी हरकत ने कॉलोनीवासियों के मन में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर दिया।
यह मामला है जयपुर के भट्टाबस्ती और शास्त्री नगर थाना इलाके का। जहां देर रात बाइक सवारों ने जमकर उत्पात मचाया। बाइक सवार युवकों ने दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इन्होंने पत्थरों से गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
सुबह लोगों की नींद खुली तो खौफ के साथ आक्रोश व्याप्त हो गया और कांवटिया सर्किल पर पहुंचकर जाम लगा दिया। लोगों ने अपनी क्षतिग्रस्त गाडियों को सर्किल के आसपास लगाकर रास्ता रोक दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने यह वारदात की है। जिन्होंने शास्त्री नगर थाना इलाके में सुभाष कॉलोनी, नेहरू नगर, पट्टियों की टाल, विक्रम सर्किल पर रोडवेज बस समेत कारों के शीशे तोड़े। इसी तरह, भट्टा बस्ती थाना इलाके में आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

पुलिस की लापरवाही से बढ़ रही है ऐसी घटनाएं
दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों पर पत्थर फैंके
- फोटो : Vishnu Sharma
स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच काफी देर तक कशमकश का दौर चलता रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। इस इलाके में असामाजिक लोगों के हौसले बुलंद है।
काफी देर तक पुलिस के आलाधिकारियों ने लोगों से समझाइश का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी की फुटेज जुटाई है। इनमें बाइक सवार उत्पाती नजर आ रहे हैं। जिनकी पहचान कर पुलिस धरपकड़ का प्रयास कर रही है।