फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lady Petroling unit to help on the lines of anti-Romeo squoids in Jaipur

एंटी रोमियो स्क्वॉयड की तर्ज पर जयपुर में लेडी पेट्रोलिंग यूनिट करेगी हैल्प 

Mon, 01 May 2017 03:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 01 May 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
 Lady Petroling unit to help on the lines of anti-Romeo squoids in Jaipur
लेडी पेट्रो​लिंग यूनिट जयपुर - फोटो : Vishnu Sharma
यूपी की एंटी रोमियो स्क्वायड की तर्ज पर जयपुर में भी लेडी पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत सोमवार हो गई है। ये यूनिट जयपुर के 150 ऐसे स्थानों पर गश्त करेगी जहां आमतौर पर महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं ज्यादा होती है। 
विज्ञापन


दरअसल जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इसके लिए जनवरी में ही योजना बनाकर उस पर अमल करना शुरु कर दिया था। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद वहां चलाए गए एंटी रोमियो आॅपरेशन के बाद इसमें तेजी जाई गई। 
विज्ञापन


इन स्कूटी के जरिए महिला कांस्टेबल शहर में चिन्हित करीब 150 ऐसे सार्वजनिक स्थानों, पार्क, मॉल्स व अन्य स्थानों पर तैनात रहेंगी या गश्त करेंगी। जहां महिलाओं और स्कूल—कॉलेज छात्राओं को परेशान करने, असुरक्षित महसूस करने की शिकायतें आती हैं या जहां उनकी आवाजाही ज्यादा रहती हैं। इसके लिए वे नजदीकी पुलिस थाने से भी हैल्प ले सकेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि जयपुर शहर की महिलाओं व छात्राओं को मदद के लिए लेडी पेट्रोलिंग यूनिट की योजना बनाई गई थी। इसके बाद शहर में तैनात महिला कांस्टेबलों से आवेदन मांगे। ऐसी चयनित महिला कांस्टेबलों की आरपीए में स्कूटी चलाने, सेल्फ डिफेंस और हॉर्स राइडिंग की ट्रेनिंग शुरु की गई। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए गए। 

इस तरह, 26 स्कूटी पर 52 कांस्टेबल मौजूद रहेंगी

 Lady Petroling unit to help on the lines of anti-Romeo squoids in Jaipur
हरी झंडी दिखा लेडी पेट्रो​लिंग यूनिट को रवाना किया - फोटो : Vishnu Sharma
कमिश्नर अग्रवाल के मुताबिक एक स्कूटी पर दो महिला कांस्टेबल तैनात होंगी। इस तरह, 26 स्कूटी पर 52 कांस्टेबल मौजूद रहेंगी। यह दो पारियों में ड्यूटी पर रहेंगी। सुबह 6 से 2 बजे तक और दोपहर 2 से रात 10 तक। इस यूनिट की प्रभारी पुलिस कंट्र्रोल रुम की एडिशनल डीसीपी कमल शेखावत रहेंगी।

इस यूनिट पर तैनात महिला स्टॉफ को सीयूजी मोबाइल नंबर दिए जाएंगे। एक वायरलेस हैंडसेट दिया है। अभय कमांड सेंटर या फिर थाने से सूचना मिलने पर यह स्क्वॉयड मौके पर पहुंच सकेंगी।  सोमवार को पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार व महेंद्र चौधरी, डीसीपी हैडक्वार्टर गौरव श्रीवास्तव समेत हीरो मोटोकॉर्प के विजय सेठी  ने हरी झंडी दिखाकर इस लेडी पेट्रो​लिंग यूनिट को रवाना किया। हीरो मोटोकॉर्प के सीओओ विजय शेट्टी ने इस पहल में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को सहयोग कर 60 स्कूटी उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed