फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kota rajasthan Firing in the court premises on the prisoner in question

पेशी पर आए अपहरण के आरोपी पर कोर्ट में फायरिंग

Tue, 05 Dec 2017 09:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 05 Dec 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
kota rajasthan Firing in the court premises on the prisoner in question
फायरिंग में घायल राकेश जाट - फोटो : Amar Ujala
अपहरण के मामले में पेशी पर आए एक विचाराधीन कैदी पर आज अज्ञात हमलावरों ने कोर्ट परिसर में ही फायरिंंग कर दी। इससे अफरा—तफरी मच गई। इस दौरान एक गोली विचाराधीन कैदी को भी लगी। 
विज्ञापन


घटना राजस्थान के बूंदी जिले की है। पुलिस के अनुसार, बूंदी जेल में बंद अपहरण के आरोपी राकेश जाट को आज चालानी गार्ड कोर्ट में पेशी पर लेकर आए थे। इस दौरान एक बाइक कोर्ट के बाहर रुकी और उस पर आए तीन बाइक सवारों ने राकेश जाट पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इससे कोर्ट परिसर में हडकम्प मच गया। एक गोली राकेश के कमर में लगी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक समंदर सिंह और थानाधिकारी रामनाथ सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज चालानी गार्ड आरोपी राकेश जाट को बूंदी कोर्ट में पेशी पर लेकर गए थे। तभी एक बाइक कोर्ट के बाहर आकर रुकी। अज्ञात तीन युवक वहां पहुंचे। हमलावरों ने कैदी राकेश जाट पर फायरिंग कर दी। इनमें एक गोली उसकी कमर में लगी।

 

कोर्ट में मचा हडकम्प

kota rajasthan Firing in the court premises on the prisoner in question
revolver - फोटो : Demo pic
​कोर्ट परिसर में गोलियां चलने से वहां हड़कंप मच गया। हमलावर भी भाग निकले। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक समंदर सिंह और थानाधिकारी रामनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल ने 3 खाली कारतूस बरामद कर लिए है।

बताया जा रहा है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाने वाले सुभाष की भी आरोपियों की गैंग में शामिल हमलावरों ने हरियाणा में परिवादी सुभाष की सरेआम हत्या कर दी थी। तब से ही सुभाष के परिवार वाले भी मौके की तलाश में थे। पुलिस हमलावरों को भी इसी कड़ी से जोड़कर देख रही है।

जानकारी के अनुसार दबलाना थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी सुभाष सिंह ने 15 नवम्बर 2015 को दी एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके अनुसार, जमीन दिखाने के बहाने उनके घर आए पानीपत, हरियाणा निवासी कुलदीप सिंह व साथी  सुभाष के भाई रणवीर का अपहरण करके ले गए थे। 

बाद में पुलिस ने कार्रवाई कर रणवीर को छुड़ा लिया और इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में राकेश उर्फ पप्पू जाट निवासी शिवाह, चांदनी, पानीपत, हरियाणा को 4 अक्टूबर को दबलाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से ही विचाराधीन कैदी राकेश बूंदी जेल में बंद था। उसके खिलाफ हरियाणा में भी लूट, आगजनी, हत्या और अपहरण के मुकदमे दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed