{"_id":"58e215a24f1c1bc06e5b4bae","slug":"know-where-the-country-s-first-smart-police-post-on-the-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां होगी देश के हाइवेज की पहली स्मार्ट पुलिस चौकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां होगी देश के हाइवेज की पहली स्मार्ट पुलिस चौकी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
देश की पहली स्मार्ट पुलिस चौकी
- फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर—दिल्ली हाइवे पर उच्च तकनीक वाली पुलिस चौकी बनाई जा रही है। जहां उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों और बैरियर की मदद से जयपुर - दिल्ली आने—जाने वाले वाहनों, संदिग्ध लोगों और बदमाशों पर निगरानी रखकर अपराध पर लगाम कसी जा सकेगी। जयपुर पुलिस का दावा है कि यह देश की पहली स्मार्ट पुलिस चौकी होगी।
एडिशनल डीसीपी नार्थ समीर दुबे का कहना है कि यह हाईटेक पुलिस चौकी जयपुर कमिश्नरेट में नार्थ जिले के आमेर थाना इलाके में हाइवे पर स्थित कुंडा चैक पोस्ट पर बनाई जा रही है। इसमें सड़क के बीचों—बीच एक निगरानी टॉवर बनाया जाएगा। जिसमें हथियारबंद पुलिस के जवान कैमरे व दूरबीन की मदद से करीब एक किलोमीटर की दूरी से ही वाहनों पर नजर रख सकेंगे। इसके अलावा किसी आपराधिक स्थिति से निपटने के लिए कमांडो भी तैनात रहेंगे।

Trending Videos
बदमाश नाकाबंदी के वक्त गच्चा देकर भाग नहीं सकेंगे
देश की पहली स्मार्ट पुलिस चौकी
- फोटो : Vishnu Sharma
इस स्मार्ट हाईटेक पुलिस चौकी को बनाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने करीब 72 लाख रुपए स्वीकृत किए है। करीब दो माह में यह चौकी बनकर तैयार हो जाएगी। वाहनों पर निगरानी रखने के लिए छह हाई रिज्योलूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें दो पीडी जैड कैमरे और चार सामान्य कैमरे होंगे। इनकी मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रुम से होगी। इसके अलावा पुलिस उच्चाधिकारी मोबाइल से भी इस चौकी पर निगरानी रख सकेंगे।
दुबे के मुताबिक यहां सीमेंट के ब्लॉक वाले अनमूवेबल बैरियर लगाए जाएंगे। हाइवे के दोनों तरफ एक—एक लेन को सिर्फ वाहनों की चैकिंग के लिए बनाया जाएगा। जिसमें एक बार चौकी के नाके में प्रवेश करने के बाद कोई वाहन बिना पुलिस चैकिंग के नहीं जा सकेगा। साथ ही जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी। इस कुंडा चेकपोस्ट पर दो अफसर और आठ पुलिस कांस्टेबल तैनात रहते है।

बदमाश यदि कैमरे की जद में आए तो कैमरा उन्हें डिटेक्ट कर लेगा
देश की पहली स्मार्ट पुलिस चौकी
- फोटो : Vishnu Sharma
इस चौकी पर बने वॉच टॉवर को सीसीटीएनएस से जोड़ा जाएगा। इसमें वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर का डाटा और हार्डकोर आपराधियों के फोटो व जानकारी डेटा बैंक में रखी जाएगी। इससे आॅनलाइन चैकिंग हो सकेगी। वहीं ऐसे वाहन और बदमाश यदि कैमरे की जद में आए तो कैमरा उन्हें डिटेक्ट कर लेगा। इन्हीं वजहों से यह स्मार्ट पुलिस चौकी देश की पहली हाईटेक चौकी होगी।