फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   karnataka businessman kidnapped in alwar

दस लाख ले आओ, तेरे पापा हमारे कब्जे में हैं

Wed, 30 Aug 2017 09:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
karnataka businessman kidnapped in alwar
मुक्त कराया गया ठेकेदार अपने बेटे के साथ - फोटो : amar ujala
हेलो...बेटा दस लाख रुपए ले आओ, क्योंकि तुम्हारे पापा हमारे कब्जे में हैं। यदि तुम ऐसा नहीं करोगे तो हम तुम्हारे पापा को जान से मार देंगे। ये सुनते ही बेटे के होश उड़ गए और वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा। तब जाकर उसे उसके पापा मिले।
विज्ञापन


अपहरण और फिरौती की ये पूरी घटना राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा पुलिस थाना अंतर्गत थोन्स गांव की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मूलचंद राणा ने बताया कि टटलूबाजों ने कर्नाटक निवासी सोमशेखर को फोन कर सस्ता सोना बेचने के चंगुल में फंसाया। इस पर सोमशेखर माल देखने आ गया। यहां आते ही टटलूबाजों ने उससे पैसे की मांग की। इस पर पेशे से ठेकेदार सोमशेखर बोला कि वह माल देखने आया और डीलिंग कर्नाटक में होगी। इस पर टटलूबाजों ने सोमशेखर को बंधक बना लिया और उसके बेटे को फोन करके 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। ठेकेदार के बेटे ने इसकी रिपोर्ट कर्नाटक के जिला हासन के पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद वहां के पुलिस अधीक्षक ने अलवर पुलिस अधीक्षक से बात की। अलवर पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैस कर थोन्स गांव में दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने पीड़ित ठेकेदार सोमशेखर को एक कमरे से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमशेखर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके कब्जे से 6500 रुपए और सोने की चैन छीन ली। पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के चार लोग शब्बीर, रईस, मुबारिक और मामूरा को नामजद किया है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed