फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Junior engineer taking bribes through broker arrested in makrana nagour

दलाल के मार्फत रिश्वत लेते JEN रंगे हाथों गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2017 12:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 30 Aug 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Junior engineer taking bribes through broker arrested in makrana nagour
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दलाल के मार्फत 20 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसीबी ने जेईएन के साथ दलाल को भी धरदबोचा है। उनसे रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।
विज्ञापन


एसपी एसीबी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार दीपक गोयल और दलाल गिरधारी सिंह है। आरोपी दीपक नगर परिषद मकराना में कनिष्ठ अभियन्ता है। नगर परिषद में कांट्रैक्ट लेने वाले गांव भाटीपूरा, मकराना निवासी परिवादी ठेकेदार जगदीश ने एसीबी नागौर में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि उसके सीवरेज लाइन के ठेके के कार्य के चार लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में नगर परिषद, मकराना जिला नागौर में तैनात कनिष्ठ अभियन्ता दीपक गोयल 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। यह रकम अपने दलाल गिरधारी सिंह के मार्फत मांगने की शिकायत भी परिवादी ठेकेदार जगदीश कुमार ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद एसीबी ने ट्रेप की कार्रवाई रची और फिर परिवादी ठेकेदार जगदीश को रुपए लेकर आरोपी दलाल के पास भेजा। जहां रिश्वत लेते ही एसीबी टीम ने ईशारा मिलने पर आरोपी दलाल गिरधारी सिंह और कनिष्ठ अभियंता दीपक गोयल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed