फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Junior clerk in Banswara arrested with bribe by acb

बांसवाड़ा में कनिष्ठ लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

Wed, 21 Jun 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 21 Jun 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Junior clerk in Banswara arrested with bribe by acb
बांसवाड़ा में कनिष्ठ लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा की टीम ने बुधवार को एक कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ लिपिक को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक जीवतराम बांसवाड़ा जिले की घाटोल तहसील में स्थित नरवाली कार्यालय ग्राम पंचायत में पदस्थापित है।


उसके खिलाफ गांव नरवाली, घाटोल निवासी गुलाब सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पैतृक मकान का पट्टा जारी करने एवं एक पुराने पट्टे का नवीनीकरण करने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन किया था। इस काम की एवज में जीवतराम ने तीन हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। तब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उपाधीक्षक गुलाब सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद बुधवार को परिवादी गुलाब सिंह को तीन हजार रुपये देकर जीवत राम के किराए के मकान पर भेजा गया। जहां रकम लेते ही एसीबी ने उसे धरदबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed