फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jhotwara's history sheetor murder in jaipur

राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Fri, 28 Apr 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 28 Apr 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
 Jhotwara's history sheetor murder in jaipur
सुनील कुमार की फाइल फोटो - फोटो : Vishnu Sharma
कनकपुरा रेलवे स्टेशन में शुक्रवार अलसुबह आपसी रंजिश में बाइक सवार एक व्यक्ति ने झोटवाड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर सुनील लखेरा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। वारदात से आसपास रहने वाले लोगों में सनसनी मच गई। आरोपी ने करीब छह राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


यह ताबड़तोड़ फायरिंग उस वक्त की गई जबकि हिस्ट्रीशीटर सुनील श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष  नारायण सिंह दिवराला की कार में बैठा था। फायरिंग में चली गोलियां गाड़ी के शीशे को भेदती हुई निकल गई। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त नारायण सिंह भी मौजूद था। अब पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि हमलावर के निशाने पर नारायण सिंह था या फिर सुनील लखेरा। 
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्या का शिकार सुनील लखेरा झोटवाड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। वह खाईवाली व प्रोपर्टी से जुड़े व्यवसाय करता है। साथ ही उसकी कनकपुरा के पास एक होटल भी थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सुनील लखेरा कनकपुरा रेलवे स्टेशन के पास श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह दिवराला की कैंपर जीप में बैठा था। तभी बाइक सवार आरोपी केसर सिंह वहां पहुंचा। आपस में हुई बातचीत के बाद उनमें विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसी तरह, विद्याधर नगर में हिम्मत सिंह दिवराला की हत्या हुई

 Jhotwara's history sheetor murder in jaipur
श्री राजपूत करणी सेना - फोटो : Vishnu Sharma
तब केसर सिंह जेब में रखी पिस्तौल निकालकर हवा में लहराने लगा। जान से मारने की धमकियां दी। तभी विवाद इतना बढ़ गया कि उसने सुनील लखेरा पर आधा दर्जन राउंड फायर कर सुनील की हत्या कर दी। फायरिंग से आसपास रहने वालों में दहशत फैल गई। वे इधर उधर भाग निकले। इस बीच मौका पाकर केसर सिंह फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने दबोच लिया।

इस हमले में सुनील लखेरा के छाती व हाथ—पैर में तीन गोलियां लगी। गंभीर घायल पर भी सुनील की सांसे कुछ देर चलती रही। इस दौरान उसने मौके पर पहुंची पुलिस को पर्चा बयान में हमलावर का नाम केसर सिंह बताया। तब करधनी थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी केसर सिंह को हिरासत में ले लिया।

​करीब दो साल पहले भी इसी तरह, हिम्मत सिंह दिवराला को विद्याधर नगर में उसकी जीप में बैठे वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। यह वारदात गैंगवार में की गई थी। इससे पुलिस और सतर्क हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed