फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jewellery shop robbers arrested by police,

हथियार की नोंक पर ज्वैलरी शॉप से लूटे थे लाखों, ऐसे आए पकड़ में

Wed, 10 Jan 2018 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 10 Jan 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
jewellery shop robbers arrested by police,
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अलवर में भिवाड़ी के फूलबाग थाना पुलिस ने लाखों की लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लूट 1 नवंबर 2017 को गणपति माल स्थित अंशुल ज्वैलर्स में की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी फरीदाबाद के सुंदर भाटी गैंग के सदस्य बताएं जा रहे हैं। जिनमें दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अंकित फरीदाबाद में एक अन्य मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। भिवाड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हनी और रोहित से पूछताछ में वारदात करना स्वीकार किया है। घटना से पहले आरोपियों ने ज्वैलर की दुकान की रेकी की थी। बाद में पूरे प्लान के साथ घटना को अंजाम दिया गया और हथियार की नोक पर 10 से 12 लाख रुपए के जेवरात-नकदी लूट ले गए थे।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का एक रिश्तेदार किशनगढ़बास जेल में बंद है, जिसकी सुंदर सिंह भाटी गैंग से जान-पहचान है। संभावना है कि पूरी घटना का प्लान जेल से ही तैयार किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed