फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jewelery stolen from jewelery showroom, women caught in CCTV camera

ज्वैलरी शोरुम से चुराए छह लाख के गहने, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला

Mon, 23 Oct 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 23 Oct 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
 Jewelery stolen from jewelery showroom, women caught in CCTV camera
सीसीटीवी में संदिग्ध महिला और एक युवती - फोटो : Amar Ujala
ज्वैलरी शोरुम में खरीदारी के बहाने छह लाख रुपए के गहने चुराकर भागने की वारदात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला और एक युवती ज्वैलरी चुराते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के कोटा जिले का। जहां के स्वर्ण रजत मार्केट में यह वारदात हुई। कोतवाली पुलिस अब संदिग्ध महिलाओं की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार धरतेरस पर स्वर्ण रजत मार्केट में दो तीन महिलाएं एक ज्वैलरी शोरुम में पहुंची। जहां सोने की बालिया दिखाने के बहाने दुकान में रखे जेवर के डिब्बे को पार कर लिया।
विज्ञापन


इस डिब्बे में ढाई सौ ग्राम वजन के सोने के पैंडल,  अंगूठी सहित अन्य आभूषण थे। आरोपी महिलाओं के जाने के बाद शोरुम संचालक ने ज्वैलरी संभाली तब गहनों का डिब्बा गायब मिला। तब ज्वैलर ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तब उसमें एक महिला और युवती ज्वैलरी चुराते हुए नजर आई। इसके बाद ज्वैलर ने कोतवाली थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि महिलाओं के इसी गिरोह ने बूंदी में भी वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed