{"_id":"5a33bd284f1c1bb6678c2052","slug":"jaipur-the-burning-car-at-delhi-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर चल रही कार में हुआ कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर चल रही कार में हुआ कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Dec 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
कार में आग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में हाइवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही एक कार में अचानक कुछ ऐसा हुआ कि ड्राइवर को कार रोकनी पड़ी। धुंआ निकलने लगा और चंद देर में ही राह चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना है राजधानी जयपुर में गलतागेट थाना इलाके की। जहां दिल्ली हाइवे पर तेज रफ्तार चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में मौजूद ड्राइवर व अन्य लोग पहले ही बाहर निकल गए। इससे वह सकुशल बच गए। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक कार दिल्ली की तरफ से शहर में आ रही थी। दिल्ली रोड से गुजरते वक्त गलतागेट थाने के सामने कार से अचानक चिंगारियों के साथ धुंआ निकला।
यह देखकर ड्राइवर ने तत्काल ब्रेक लगाकर कार रोकी। कुछ ही देर में कार से आग की लपटें निकलने लगी और चंद मिनटों में ही कार लपटों से घिर गई। यह देखकर वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद ट्रेफिक पुलिसकर्मियों ने यातायात को रोक दिया। मौके पर पहुंची एक दमकल ने आग पर काबू पाया। तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।