फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur rajasthan a bike rider death to cut with chinese manjha in murlipura

चाइनीज मांझा बना फिर बना जानलेवा, राहगीर का गला कटने से मौत

Tue, 16 Jan 2018 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 16 Jan 2018 06:16 PM IST
jaipur rajasthan a bike rider death to cut with chinese manjha in murlipura
चाइनीज मांझे से कटी गर्दन - फोटो : Demo pic
मकर सक्रांति के गुजरने के बाद भी चाइनीज मांझे का जानलेवा कहर बरकरार है। आज एक और युवक की मांझे से गर्दन कटने से मौत हो गई। 


यह दर्दनाक हादसा राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब में  लाइसेंस मिला है। इसके आधार पर शव की शिनाख्त पंकज जांगिड़ उर्फ रिंकू के रूप में हुई है और वह शास्त्री नगर इलाके के विश्वकर्मा कॉलोनी में रहने वाला था। 

घटना आज दोपहर करीब 3 बजे की है। पंकज मोटरसाइकिल पर मुरलीपुरा इलाके से गुजर रहा था। तभी पंजाब नेशनल बैंक के पास अचानक चाइनीज मांझे से पंकज की गर्दन कट गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

जयपुर में पहले भी हो चुकी है मांझे से मौत

jaipur rajasthan a bike rider death to cut with chinese manjha in murlipura
dead body - फोटो : Demo pic
लहूलुहान हालत में पंकज को तड़पता देखकर स्थानीय लोगों ने मदद कर पहले गर्दन में फंसे मंझे को हटाया। फिर उसे मणिपाल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी अजमेर रोड पर डीसीएम के पास बाइक सवार एक व्यक्ति की चाइनीज मांझे से गर्दन में श्वास नली कट गई थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं, मकर सक्रांति पर करीब सैंकड़ों लोग सड़क पर चलते और बाइक चलाते वक्त चायनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed