{"_id":"5a0c1f354f1c1b65548bd5bc","slug":"innami-wanted-arrested-by-alwar-police-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":" गो तस्करी का आरोपी है यह ईनामी बदमाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गो तस्करी का आरोपी है यह ईनामी बदमाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी मुश्ताक उर्फ बिरजू
- फोटो : Amar Ujala
गोवंश की तस्करी समेत विभिन्न आपराधिक मुकदमों में फरारी काट रहे दो हजार रुपए के एक ईनामी बदमाश को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई की है राजस्थान के अलवर जिले की टपकूड़ा थाना पुलिस ने। थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुश्ताक उर्फ बिरजू पुत्र इस्माइल है। वह सारे खुर्द, थाना चोपानकी का रहने वाला है। उसे अलवर में खोरी तकिया के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से एक धारदार चाकू मिला है।
पूछताछ में सामने आया कि इससे पहले आरोपी मुश्ताक हत्या के एक केस में गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा सीकरी थाना, भरतपुर में अपने साथियों के साथ गोवंश को वाहन में भरकर गोकशी के लिए ले जाते वक्त पुलिस की नाकाबंदी देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया था। इसी तरह, थाना चोपानकी में अवैध हथियार व मारपीट का केस दर्ज है। लंबे समय से फरार होने पर पुलिस अधीक्षक ने इसकी गिरफ्तारी पर 2,000 रुपए का ईनाम घोषित किया था।