फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In udaipur rajasthan Boyfriend and two other man rape with college student

ब्वॉयफ्रेंड ने कॉलेज फ्रेंड से किया दुष्कर्म, फिर दूसरे हाथों में लूटती रही अस्मत 

Fri, 01 Dec 2017 08:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 01 Dec 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
In udaipur rajasthan Boyfriend and two other man rape with college student
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
पढ़ाई के दौरान कॉलेज की एक छात्रा अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से गैंगरेप का शिकार हुई। इसके बाद शादी के बहाने ब्वॉयफ्रेंड ने युवती की कई बार अस्मत लूटी और फिर उसे एक अधेड़ व्यक्ति के हवाले कर दिया। अधेड़ ने भी युवती से दुष्कर्म किया और फिर एक अन्य युवक के पास उसे भेज दिया। 
विज्ञापन



पीड़िता तक पुलिस के पहुंचने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। यह मामला राजस्थान के उदयपुर जिले में मावली थाना इलाके का है। यहां एक गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस के पास पहुंचकर आपबीती बताई। 
विज्ञापन


यह युवती कॉलेज में प्रथम वर्ष में स्वयंपाठी छात्रा है। इस पड़ोसी युवक भैरूंलाल ने दोस्ती के बहाने उससे नजदीकियां बनाई और फिर मौका पाकर अपने परिचित के यहां ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। उससे प्रेम प्रसंग और विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और इस तरह हर दूसरे हाथ में लूटी अस्मत

In udaipur rajasthan Boyfriend and two other man rape with college student
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
इसके बाद बदनामी का डर दिखाकर युवती को नया खेड़ा में ही अपने परिचित देवीलाल गुर्जर (45) के यहां सुरक्षा के लिहाज से छोड़ आया। वहां भी उस अधेड़ ने लाचारी का फायदा उठाकर अकेली युवती की अस्मत लूटी।

पीड़िता के मुताबिक इस अधेड़ ने भी उसे कांकरोली में अपने एक परिचित कैलाश गुर्जर के हवाले कर दिया। वहां भी कैलाश ने युवती से दुष्कर्म​ किया। उधर, पीड़िता के पिता ने उसके गायब होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई तब पुलिस ने गुमशुदा पीड़िता को कांकरोली से बरामद कर लिया।

पीडि़ता के बयान दर्ज कर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। इसके बाद पड़ोसी ब्वॉय फ्रेंड समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed