{"_id":"595ba6f94f1c1b23418b4d03","slug":"in-scarpio-stirred-with-suspicious-mischief-blockade-across-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो में संदिग्ध बदमाशों से हड़कंप, शहरभर में नाकाबंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो में संदिग्ध बदमाशों से हड़कंप, शहरभर में नाकाबंदी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
शहरभर में नाकाबंदी
- फोटो : Demo pic
एक स्कार्पियो में सवार कुछ संदिग्ध युवकों के शहर में घुसने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद शहर पुलिस के थानाप्रभारी के नेतृत्व में ए श्रेणी की हथियारबंद नाकाबंदी करवा दी गई। लेकिन कोई नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की चैकिंग भी की। उनके शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवा दी। जिससे कई राहगीर और वाहन चालक भी चौंक गए।
दरअसल, जयपुर शहर में आज दोपहर को सूचना मिली थी कि आरजे 02 नंबर की एक स्कार्पियो गाड़ी में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को घूमते देखा गया है। यह सूचना मिलने पर अतिरिक्त कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने पुलिस कंट्रोल रुम के जरिए शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवा दी गई। जिसमें खुद थानाप्रभारी को जाब्ते के साथ थाना इलाके में प्रमुख प्वाइंट्स पर नाकाबंदी करवाने के निर्देश दिए गए। हालांकि, सूत्रों के अनुसार करीब दो घंटे चली नाकाबंदी के बाद भी स्कार्पियो का पता नहीं चला।