फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In a fraud case a accused arrest in jaipur

पुलिस विभाग में बाबू रहा यह शख्स निकला शातिर ठग, तीन साल तक पुलिस को छकाया

Thu, 06 Apr 2017 09:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 06 Apr 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
In a fraud case a accused arrest in jaipur
आरोपी हेमंत पालावत - फोटो : Vishnu Sharma
राजस्थान पुलिस विभाग में पिता की मृत्यु के उपरांत अनुकंपा नौकरी पर लगे एक व्यक्ति ने झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की और फरार हो गया। धोखाधड़ी—ठगी के मामले सामने आने और लगातार नौकरी से अनुस्थित चलने पर पुलिस विभाग ने इस ठग को निलंबित कर दिया। वहीं जयपुर कमिश्नरेट पुलिस को पिछले करीब ढाई—तीन साल से इस ठग की तलाश थी। लेकिन यह आरोपित जयपुर में ही छिपकर पुलिस को छकाता रहा। इसे गुरुवार को सोढाला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थानाप्रभारी सुनील प्रसाद शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हेमंत पालावत है, जो कि झोटवाड़ा में खिरणी फाटक के पास अमर नगर में रहता है। करीब तीन साल पहले पायल सोनी नाम की युवती ने हेमंत पालावत के खिलाफ महेश नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें बताया गया कि महेश नगर इलाके में ट्रिनीटी मॉल में एक दुकान व फ्लैट दिलाने के बहाने एडवांस में 10 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद ना रुपए लौटाए और ना फ्लैट व दुकान दिलवाई। पायल ने ज्यादा दबाव डाला तो हेमंत ने उन्हें एक चेक दे दिया। वह भी बाउंस हो गया। ठगी के केस की जांच सोढाला थानाप्रभारी को सौंप दी गई।
विज्ञापन

तीन साल पहले उसे विभाग ने सस्पेंड कर दिया था

In a fraud case a accused arrest in jaipur
fraud case - फोटो : Demo pic
करीब तीन साल से पुलिस हेमंत की तलाश कर रही थी। इस दौरान वह जयपुर में ही परिचितों के पास ठिकाने बदलकर रहता रहा। मोबाइल फोन भी बंद कर दिए और नई सिमों से परिचितों से जुड़ा रहा। ऐसे में पुलिस ने तकनीकी साइबर सेल की मदद से आरोपित हेमंत को धरदबोचा। परिवादी पायल ने हेमंत पर 12 लाख रुपए के चेक बाउंस की ठगी का एक और केस कर रखा है।
पड़ताल में सामने आया कि हेमंंत के खिलाफ जयपुर कमिश्नरेट के महेश नगर, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, वैशाली नगर, उत्तरप्रदेश में नोएडा के पुलिस थानों में ठगी व धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। इसके अलावा दर्जनभर मुकदमे चेक बाउंस में चल रहे हैं।
हेमंत के पिता के देहांत होने पर उसे पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसे जोधपुर भेजा गया। लेकिन वह लंबे समय तक अनुपस्थित रहा। इससे करीब तीन साल पहले उसे विभाग ने सस्पेंड कर दिया था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। गुरुवार को सोढाला थानाप्रभारी सुनील प्रसाद को आरोपित हेमंत के अजमेर रोड पर एक पेट्रोल पंप के समीप आने की सूचना मिली थी। तब सादा वर्दी में मौजूद पुलिस ने उसे धरदबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed